ट्रंप के आदेश के बाद हूती विद्रोहियों पर अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, इस एयरस्ट्राइक में हुई 24 की मौत और कई घायल

0
169

ट्रंप के आदेश के बाद हूती विद्रोहियों पर अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, अमेरिकी युद्धक विमानों ने यमन की राजधानी सना और उत्तरी प्रांत सादा में हूती विद्रोहियों के कई ठिकानों पर हवाई हमले किए।

और जिसमें कम से कम 24 लोग मारे गए। मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। और 9 लोग इस कार्रवाई में घायल भी हुए हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान जारी कर कहा कि मैंने संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना को यमन में हूती आतंकवादियों के खिलाफ निर्णायक और शक्तिशाली सैन्य कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया है।

ट्रंप ने कहा कि हूतियों ने अमेरिकी और अन्य जहाजों, विमानों और ड्रोनों के खिलाफ़ समुद्री डकैती, हिंसा और आतंकवाद का एक निरंतर अभियान भी चलाया है।

इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी जहाजों पर हूती हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। और हम तब तक भारी घातक बल का इस्तेमाल करेंगे जब तक हम अपना उद्देश्य हासिल नहीं कर लेते।

और हूतियों ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण जलमार्गों में से एक में शिपिंग को रोक दिया है, वैश्विक वाणिज्य के विशाल हिस्से को ठप कर दिया है और नौवहन की स्वतंत्रता के मूल सिद्धांत पर हमला किया है जिस पर अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और वाणिज्य पूरी तरह से निर्भर करता है।

और हूती विद्रोही समूह का टॉप कमांडर अब्दुल मलिक अल-हूती है, जिसे अबू जिबरिल भी कहा जाता है। ये हुसैन बद्रेददीन अल-हूती का भाई है, जिसने 2004 में यमन सरकार के खिलाफ विद्रोह किया था और उसी साल सितंबर में यमन की सेना ने उसे मार भी गिराया था।

और हूती यमन का अल्पसंख्यक शिया समुदाय भी है। और यमन में सुन्नी की आबादी करीब 60 फ़ीसदी है, जबकि शिया की आबादी करीब 35 फ़ीसदी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here