जानिए क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास की ख़बरों पर क्या कहा

0
179

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास लेने की ख़बरों पर अपनी कई प्रतिक्रिया दी है।

इतना ही नहीं महेंद्र सिंह धोनी ने राज शमानी के पॉडकास्ट में संन्यास के सवाल पर कहा, “मैं अभी आईपीएल में खेल रहा हूं, मैं चीजों को आसान रखता हूं और एक साल का समय देता हूं। और अभी मैं 43 साल का हूं और जुलाई में 44 साल का हो जाऊंगा। “

और उन्होंने कहा, “इसके बाद मेरे पास 10 महीने का समय होगा, ये जानने के लिए कि मैं एक और साल खेलना चाहता हूं या नहीं, लेकिन इसका फ़ैसला आप नहीं करते हैं, बल्कि आपका शरीर करता है। “

साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से पहले ही संन्यास भी ले चुके हैं।मगर फिलहाल वो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल रहे हैं।

साथ ही आईपीएल 2025 में चेन्नई की टीम चार में सिर्फ़ एक ही मैच में जीत हासिल कर पाई है। और एमएस धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के ख़िलाफ़ मैच में 26 गेंदों पर 30 रन बनाए थे। और इसके अलावा वो जिस क्रम पर बल्लेबाज़ी करने उतर रहे हैं, उसे लेकर भी कई फैंस सवाल भी उठा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here