Kanpur News : कार में बैठकर आईपीएल में सट्टा लगाने वाले तीन सटोरिए हुए गिरफ्तार, जानिए क्या क्या आरोपियों के पास से मिला सामान

0
190

कानपुर में कार में बैठकर आईपीएल में सट्टा लगाने वाले तीन सटोरिए हुए गिरफ्तार, काकादेव पुलिस व डीसीपी सेंट्रल की सर्विलांस टीम ने कार में बैठकर आईपीएल में सट्टा लगाने वाले तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सटोरियों के पास से 1.15 लाख रुपये, तीन स्मार्ट फोन, एक कीपैड व कार समेत अन्य उपकरण भी बरामद किए हैं।

साथ ही पकड़े गए आरोपियों में किदवईनगर सफेद कालोनी निवासी मोहम्मद शाहिद, बर्रा विश्वबैंक निवासी संदीप द्विवेदी व चकेरी के श्यामनगर निवासी सुमित कुमार आनंद भी शामिल है।

और आरोपियों के मोबाइल ब्राउजर में एक बैटिंग बेवसाइट मिली। पूछने पर बताया कि इस बेवसाइट पर ऑनलाइन स्पोर्ट बैटिंग आईडी भी बनवाई थी। साथ ही इसी साइट के जरिए आईपीएल में सट्टा खेलते व खिलवाते हैं।

एडीसीपी सेंट्रल राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि सर्विलांस टीम के प्रभारी की तहरीर पर तीनों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here