अब पारा हुआ 45 के पार, मौसम विभाग ने जारी किया भीषण लू का अलर्ट

0
86

मध्यप्रदेश में आज से भीषण लू चलने के बहुत ही आसार हैं। और मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि मंगलवार को कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार हो सकता है।

और इसकी बड़ी वजह एक पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस है, जो राजस्थान से लेकर मध्यप्रदेश के उपर से होते हुए पश्चिम बंगाल तक सक्रिय है।

और मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि इसकी वजह से मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी जारी रहेगी।

साथ ही मौसम वैज्ञानिक दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया, ” ईस्ट और नॉदर्न एमपी आज सबसे अधिक गर्म रहेगा।

और दतिया, भिंड, शिवपुरी, रीवा, सीधी, सिंगरौली, अलीराजपुर, बड़वानी और निवाड़ी जिले में आज और कल हीट वेव का अलर्ट भी जारी किया है। और इन जिलों में लू चलने की संभावना है।

और आने वाले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि होती रहेगी। हालांकि, आने वाले 5 दिनों में साउथ और वेस्ट एमपी में मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन ग्वालियर चंबल संभाग और प्रदेश के पूर्वी हिस्से में लू का प्रकोप लगातार जारी रहेगा। “

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here