अब पहलगाम हमले की एनआईए करेगा जांच, गृह मंत्रालय ने दिया आदेश

0
134

अब पहलगाम हमले की एनआईए करेगा जांच, गृह मंत्रालय ने दिया आदेश।

साथ ही केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने बताया है कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए चरमपंथी हमले की जांच अब अपने हाथ में ले ली है।

इतना ही नहीं एनआईए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने ये जांच अपने हाथ में गृह मंत्रालय के आदेश पर ली है।

और एनआईए ने बताया कि आईजी, डीआईजी और एसपी की निगरानी में गठित टीम पहलगाम की बैसरन घाटी में मंगलवार को हुए हमले के प्रत्यक्षदर्शियों से लगातार पूछताछ कर रही है।

साथ ही पहलगाम में मंगलवार को चरमपंथी हमला हुआ था और इसमें लगभग 26 लोगों की मौत हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here