आज हैं आखिरी दिन पाकिस्‍तानियों के भारत छोड़ने का, एक्शन में अब राज्य सरकारें

0
232

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश भेजने का काम बहुत ही तेजी से किया जा रहा है।

साथ ही केंद्र सरकार के आदेश का पालन करते हुए कई राज्य सरकारों ने उनके राज्य में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को वापस पाकिस्तान को भेज दिया है।

ये भी बता दें केंद्र सरकार के फैसले के मुताबिक भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी मौजूदा अल्पकालिक वैध वीजा 27 अप्रैल से पूर्ण रूप से रद्द माने जाएंगे।

और इसमें कहा गया है कि पाकिस्तानी नागरिकों को जारी चिकित्सा वीजा केवल 29 अप्रैल तक वैध होंगे। और ऐसे में जो भी पाकिस्तान के नागरिक भारत में मौजूद हैं उन्हें फौरन वापस पाकिस्तान जाने को कहा गया है।

इतना ही नहीं वाघा सीमा के रास्ते पिछले तीन दिनों में 450 से अधिक भारतीय पाकिस्तान से स्वदेश लौट चुके हैं।

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर वीजा रद्द होने के कारण ये लोग अपने देश लौट गये हैं। शनिवार को रवाना होने वालों में 23 भारतीय भी शामिल हैं, जो पीएसएल 2025 की प्रसारण कंपनी का हिस्सा थे।

शनिवार को सीमा पार करने वाले भारतीयों की वास्तविक संख्या बाद में पता चलेगी। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को लगभग 300 भारतीय और बृहस्पतिवार को लगभग 100 भारतीय इसी रास्ते से स्वदेश भी लौटे।

और उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 200 पाकिस्तानी नागरिक भी भारत से स्वदेश लौट भी आये हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके राज्य में मौजूद लगभग सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस पाकिस्तान भेज दिया है।

और डीजीपी प्रशांत कुमार ने साफ़ किया कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के आधार पर जिन-जिन श्रेणी के पाकिस्तानी वीज़ा पर भारत आए लोगों को निर्वासित करने को कहा गया था।

और उन पाकिस्तानी नागरिकों को निर्वासित किए जाने की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। और उन्होंने बताया कि एक पाकिस्तानी नागरिक अभी बचा हुआ है जो 30 अप्रैल को पाकिस्तान वापस चला जायेगा।

और साथ ही सभी टोल प्लाजा पर भी आवश्यक पुलिस प्रबन्ध और निगरानी की जाए। और इसके अलावा नेपाल की सीमा से सटे महराजगंज, श्रावस्ती, सिद्वार्थनगर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बहराइच और बलरामपुर में पुलिस एसएसबी के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर चेक पोस्टों पर निगरान करे।

और फिर इस तरह से बिहार सरकार ने शनिवार को कहा कि हाल के दिनों में राज्य में अल्पकालिक वीजा पर आये सभी पाकिस्तानी नागरिक 27 अप्रैल की तय समय सीमा से पहले ही लौट गये हैं।

राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, बिहार के विभिन्न जिलों में यात्रा वीजा और पर्यटन वीजा पर आए कुल 19 पाकिस्तानी नागरिक 25 अप्रैल या उससे पहले राज्य छोड़ कर चले गए।

साथ ही महाराष्ट्र के मंत्री योगेश कदम ने शनिवार को कहा कि राज्य में 5,000 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं, जिनमें 1000 अल्पकालिक वीजा पर हैं और उन्हें केंद्र के निर्देशानुसार देश छोड़ने को कहा गया है।

और उन्होंने कहा कि कुछ लोग पिछले 8-10 वर्षों से भारत में रह रहे हैं, कुछ का यहां विवाह हुआ है और कुछ ऐसे हैं जिन्होंने अपना पाकिस्तानी पासपोर्ट जमा कर दिया है और भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन भी किया गया है।

ये भी बता दें कि कदम ने कहा, ‘‘मेरे अनुमान के अनुसार 4,000 दीर्घकालिक वीजा धारक हो सकते हैं, जिनमें से 1,000 दक्षेस वीजा धारक हैं, जो फिल्म कार्य, चिकित्सा, पत्रकारिता, व्यक्तिगत कार्य के लिए राज्य में आए हैं। “

अल्पकालिक वीजा धारकों को 27 अप्रैल तक देश छोड़ने को कहा गया है, जबकि चिकित्सा वीजा वालों को दो दिन का अतिरिक्त समय भी दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here