जानिए 7वीं की एनसीआरटी किताब से मुगलों का इतिहास हटाए जाने पर, बीजेपी और कांग्रेस ने क्या कहा

0
215

जानिए एनसीआरटी की 7वीं की किताब से मुगलों और दिल्ली सल्तनत के इतिहास को हटाए जाने की ख़बरों पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और पश्चिम बंगाल के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने विभिन्न प्रतिक्रिया दी है।

ये भी बता दें कि सुकांत मजूमदार ने कहा, “मुगल वंश की कहानी नहीं हटाई गई है। और यह बात यह है कि दोहराव को हटा दिया गया है। दोहराव नहीं होना चाहिए, मान लीजिए, आप कक्षा 8 में एक विषय पढ़ रहे हैं, तो आप कक्षा 9 में उसी विषय को फिर क्यों दोहरा रहे हैं?”

आगे उन्होंने कहा, “मुगल काल… जाहिर है यह भारतीय इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। लेकिन इसके साथ ही अलग-अलग काल को भी समान महत्व दिया जाना चाहिए। “

और वहीं, महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने इस मुद्दे पर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “इतिहास मिटाने से कुछ नहीं होगा…इससे सरकार की मंशा का पूर्ण रूप से पता चलता है। “

इसके साथ ही विजय वडेट्टीवार ने कहा, “ये भाईचारे को खत्म करना चाहती है। और साथ ही देश की एकता को भी खत्म करना चाहती है। और आपस में दो धर्मों को संयुक्त रूप से लड़ाना चाहती है…ये देश के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। “

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here