Kolkata : जिस होटल में आग लगने से हुई थी 14 लोगों की मौत, उसके मालिक और मैनेजर हुए गिरफ़्तार

0
110

कोलकाता के जिस होटल में आग लगने से हुई थी 14 लोगों की मौत, उसके मालिक और मैनेजर को गिरफ़्तार किया गया हैं।

और इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि ऋतुराज होटल के मालिक आकाश चावला और मैनेजर गौरव कपूर को गुरुवार सुबह गिरफ़्तार किया गया।

इसके अलावा दोनों के ख़िलाफ़ जोरासांको पुलिस स्टेशन में बीएनसी की धारा 105 और पश्चिम बंगाल अग्निशमन सेवा अधिनियम के तहत स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

ये भी बता दें कि मंगलवार, 29 अप्रैल को कोलकाता के मछुआ इलाके में स्थित ऋतुराज होटल में आग लग गई थी। और इतना ही नहीं इस हादसे में 14 लोगों की मौत भी हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here