पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी विमानों के लिए अपना एयरस्पेस कर दिया बंद, जानिए कब तक लगी रोक

0
118

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारत ने बुधवार को जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी विमानों के लिए पूरी तरह से अपना एयरस्पेस यानी हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ अधिकारियों ने बताया कि ये पाबंदी 1 मई से 23 मई तक लागू रहेगी।

और इस संबंध में बुधवार शाम को एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने एक नोटम भी जारी किया है।

साथ ही हवाई क्षेत्र में उड़ानों के संबंध में नोटम यानी ‘नोटिस टू एयरमेन’ जारी किया जाता है।

और इतना ही नहीं इस पाबंदी का मतलब है कि पाकिस्तान में पंजीकृत विमानों, पाकिस्तानी एयरलाइंस और ऑपरेटरों की ओर से चलने वाले, इनके स्वामित्व वाले या लीज़ पर दिए गए विमानों के लिए भारतीय हवाई क्षेत्र बिल्कुल भी उपलब्ध नहीं होगा।

साथ ही एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने पीटीआई से कहा कि यह प्रतिबंध पाकिस्तान के सैन्य विमानों पर भी लागू होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच कोई सीधी उड़ान नहीं है।

और पाकिस्तानी एयरलाइंस सिंगापुर, मलेशिया और दूसरे पूर्वी एशियाई देशों की ओर अपनी उड़ानों के लिए भारतीय हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल भी करती हैं।

इसके अलावा 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के एक दिन बाद 23 अप्रैल को भारत ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ कई कदम भी उठाए।

और इसमें सिंधु जल संधि को ‘निलंबित’ करना, अटारी में एकमात्र चालू लैंड बॉर्डर क्रॉसिंग को बंद करना और राजनयिक संबंधों को कम करना मुख्य रूप से शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here