भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। साथ ही गुरुवार को दोनों देशों ने एक-दूसरे पर कार्रवाई का दावा भी किया।
इसके साथ ही गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में दिल्ली में सर्वदलीय बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर ऑनगोइंग ऑपरेशन चल रहा है। ‘
और फिर इसके बाद गुरुवार रात को भारत ने कहा है कि जम्मू, पठानकोट और उधमपुर के मिलिट्री स्टेशन पर पाकिस्तान ने हमला भी किया है, और जिसे बेअसर भी कर दिया गया। साथ ही पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने हमले की बात से इनकार भी किया है।
ये भी बता दें कि भारत के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि “विश्वसनीय जानकारी के अनुसार लाहौर में एक एयर डिफ़ेंस सिस्टम को नष्ट भी कर दिया गया है। ” और पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने भारत के 25 ड्रोन्स भी मार गिराए हैं। लकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई हैं।