अब भारत पाक की हर हरकत का दे रहा मुंहतोड़ जवाब, जानिए किन शहरों में फिर से बजा सायरन

0
175

अब भारत पाक की हर हरकत का दे रहा मुंहतोड़ जवाब, पाकिस्तान ने बीती रात लगातार भारत के अलग-अलग शहरों में हवाई हमले किए, लेकिन भारतीय सैन्य कर्मियों ने उसकी हर कोशिश नाकाम कर दिया।

साथ ही भारतीय सेना की तरफ से जवाबी कार्रवाई जारी है। वहीं पाकिस्तान से बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत सरकार लगातार उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तैयार करने में लगातार जुटी है।

साथ ही चंडीगढ़ में हवाई हमले की चेतावनी जारी की है। पूरे चंडीगढ़ में इस वक्त सायरन बज रहे हैं। प्रशासन ने सभी लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की है। वायुसेना पूरी तरह से ऐक्टिव हो गई है।

और राजस्थान के जैसलमेर में एक संदिग्ध बम भी मिला है। और बम की सूचना के बाद पुलिस और सेना की टीम मौके पर पहुंच गई है। किशनगढ़ जाने वाले रास्ते पर लोगों की आवाजाही पर रोक दी गई है।

और पाकिस्तान से जारी तनातनी के बीच पंजाब प्रांत के होशियारपुर के पहाड़ी इलाके में एक पाकिस्तानी मिसाइल के टुकड़े मिलने की सूचना भी मिली है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के इस मिसाइल को मार गिराया है। ये भी बता दें कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जम्मू के सरकारी अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने यहां पूंछ में हुई पाकिस्तानी गोलाबारी में घायल हुए लोगों से मुलाकात भी की।और भारतीय रेलवे ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए जम्मू और उधमपुर से दिल्ली के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना भी बनाई गई है।

भारतीय रेलवे ने कहा, सीमा पर तनाव के कारण जम्मू-कश्मीर और पड़ोसी राज्यों के सभी हवाई अड्डे यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हैं।

साथ ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने कहा, ’22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पहलगाम पर हमला किया था… प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प था और हमारे सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब भी दिया है… और हमें अपने सशस्त्र बलों के साथ खड़ा होना है और उनका मनोबल भी बढ़ाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here