पाकिस्तान को आईएमएफ़ से पैकेज मिलने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्या कहा

0
158

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को आईएमएफ़ बेलआउट पैकेज मिलने पर विभिन्न प्रतिक्रिया दी है।

साथ ही रक्षा मंत्री ने कहा, “पाकिस्तान की मैं बात ही क्या करूं आपसे। और वह देश तो, मांगते-मांगते अपनी जहालत से एक ऐसी हालत में आ गया है, कि उसके बारे में यह भी कहा जा सकता है कि पाकिस्तान जहां खड़ा होता है, वहीं से मांगने वालों की लाइन ही शुरू होती है।

और अभी आपने सुना ही होगा, कि कैसे वह फिर एक बार आईएमएफ के पास कर्ज मांगने गया। ” और आगे उन्होंने कहा, “दूसरी तरफ हमारा देश है कि हम आज उन देशों की श्रेणी में आते हैं, जो आईएमएफ को कर्ज देते हैं, ताकि आईएमएफ गरीब देशों को कर्ज़ भी दे सकें। “

और राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बादामी बाग़ छावनी में कहा है, “आतंकवाद के ख़िलाफ़ हम किसी भी हद तक जा सकते हैं। “

सूत्रों के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू- कश्मीर में सुरक्षा हालात की समीक्षा को लेकर पहुंचे हैं।

और भारत पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के दौरान ही आईएमएफ़ ने पाकिस्तान को बेलआउट पैकेज की एक अरब डॉलर की किश्त को भी पूर्ण मंज़ूरी दी थी, जिसका भारत ने कड़ा विरोध भी किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here