क्या ट्रम्प नहीं चाहते की भारत तरक्की करे: अमेरिकी राष्ट्रपति ने एप्पल के सीईओ से कहा- मैं नहीं चाहता कि आपके प्रोडक्ट इंडिया में बने

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एप्पल के सीईओ टिम कुक से कहा- मैं नहीं चाहता कि आपके प्रोडक्ट इंडिया में बने

0
287

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर से भारत को तगड़ा झटका दिया। ट्रम्प ने एप्पल के सीईओ टिम कुक से कहा है कि मैं नहीं चाहता कि एप्पल प्रोडक्ट भारत में बने। ट्रम्प के इस बयान को भारत की तरक्की के खिलाफ आंका जा रहा है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, चीन पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए एपल काफी समय से अपनी सप्लाई चेन को वहां से बाहर शिफ्ट करने पर काम कर रही है।

रिपोर्ट के अनुसार एप्पल अगर अपनी असेंबलिंग भारत की ओर इस साल के आखिर तक शिफ्ट कर लेती है, तो 2026 से यहां सालाना 6 करोड़ से ज्यादा आईफोन का प्रोडक्शन होगा। यह मौजूदा कैपेसिटी से दोगुना है।

ट्रम्प ने क्या कहा पढ़ें:

मुझे कल टिम कुक के साथ थोड़ी परेशानी हुई। मैंने उनसे कहा, टिम, तुम मेरे दोस्त हो, मैंने तुम्हारे साथ बहुत अच्छा व्यवहार किया, तुम 500 बिलियन डॉलर लेकर आ रहे हो, लेकिन अब मैं सुन रहा हूं कि तुम पूरे भारत में प्रोडक्शन कर रहे हो। मैं नहीं चाहता कि तुम भारत में प्रोडक्शन करो। अगर तुम भारत का ख्याल रखना चाहते हो तो तुम भारत में निर्माण कर सकते हो क्योंकि भारत दुनिया में सबसे ज़्यादा टैरिफ वाले देशों में से एक है। भारत में बेचना बहुत मुश्किल है और उन्होंने हमें एक डील ऑफर की है जिसके तहत वे हमसे कोई टैरिफ नहीं वसूलने को तैयार हैं। मैंने टिम से कहा, टिम, देखो, हमने तुम्हारे साथ बहुत अच्छा व्यवहार किया है, हमने वर्षों तक चीन में तुम्हारे द्वारा बनाए गए सभी संयंत्रों को सहन किया, अब तुम्हें अमेरिका में निर्माण करना होगा, हम नहीं चाहते कि तुम भारत में निर्माण करो। इंडिया अपना ख्याल खुद रख सकता है।

(नोट: बयान हुबहू लिखा गया)

बता दें कि एप्पल के सीईओ टिम कुक ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अमेरिकी बाजार में बिकने वाले 50 फीसदी आईफोन भारत में बन रहे हैं। कुक ने यहां यह भी कहा कि भारत अप्रैल-जून तिमाही में अमेरिका में बिकने वाले आईफोन्स का कंट्री ऑफ ओरिजिन बन जाएगा। उन्होंने बताया कि एयरपॉड्स, एप्पल वॉच जैसे अन्य प्रोडक्ट्स भी ज्यादातर वियतनाम में बनाए जा रहे हैं। बता दें कि आईफोन के मैन्युफैक्चरिंग पर अभी चीन का दबदबा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here