आखिर क्यों युवराज सिंह ने टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को सबसे सुस्त खिलाड़ी का दिया किरदार

0
142

आखिर क्यों युवराज सिंह ने टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को सबसे सुस्त खिलाड़ी का दिया किरदार, उन्होंने अपने जिगरी यार जहीर खान को लेकर बड़ा बयान दिया था।

और उन्होंने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को टीम इंडिया का सबसे सुस्त खिलाड़ी करार दिया था।

दरअसल, उनसे ‘रैपिड फायर’ गेम के तहत कुछ भारतीय खिलाड़ियों के बारे में विचार पूछा गया था। और फिर जिसपर उन्होंने बेबाक अंदाज में जवाब दिया।

वन लाइनर सवाल में जब उनसे हरभजन सिंह के बारे में पूछा गया तो उन्होंने भज्जी को ‘आक्रामक’ करार दिया।

और इसके अलावा रोहित शर्मा को ‘सुस्त’, राहुल द्रविड़ को ‘सख्त/कठोर’, एंड्रयू फ्लिंटॉफ को ‘करिश्माई’, क्रिस गेल को ‘चमकीला’, एमएस धोनी को ‘थाला’, विराट कोहली को ‘किंग कोहली’, सचिन तेंदुलकर को ‘बेस्ट क्रिकेटर और एक अच्छा इंसान, शुभमन गिल को ‘स्मार्ट’, हार्दिक पंड्या को ‘गेम चेंजर’ करार दिया था।

साथ ही युवराज सिंह से जब पूछा गया कि खाने का सबसे ज्यादा शौकीन कौन है? तो इसके जवाब में उन्होंने खेल जगत में ‘क्रिकेट के भगवान’ के रूप में मशहूर सचिन तेंदुलकर का नाम भी लिया।

और फिर किसी बड़े मैच से पहले देर से उठने वाले खिलाड़ी के बारे में बात करते हुए उन्होंने पहले जहीर खान का नाम भी लिया। मगर जल्द ही अपनी गलती को सुधारते हुए उन्होंने आशीष नेहरा के लिए यह बात कही।

और फिर इसके बाद जब एंकर ने पूछा कि जहीर खान का भी नाम इस लिस्ट में आता है? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ‘जहीर खान सुपर लेजी’ और युवराज के इस जवाब पर एंकर भी मुस्कुराने पर मजबूर हो गई।

और वह यहीं नहीं रुके उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा जहीर खान, ‘एक्स्ट्रा एक्स्ट्रा लेजी’ हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here