यूक्रेन में पैसेंजर भरी बस पर, रूस का ड्रोन पर हमला, इसमें 9 लोग मारे गए

0
186

उत्तर-पूर्वी यूक्रेन में एक पैसेंजर बस पर रूसी ड्रोन हमले में लगभग 9 लोग मारे गए हैं। और यह जानकारी वहां के स्थानीय अधिकारियों ने ही दी है।

साथ ही
सुमी क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन ने ये भी बताया कि शनिवार सुबह बिलोपिलिया शहर पर हुए हमले में अन्य 4 लोग भी घायल हो गए हैं।

और साथ ही यह कथित हमला तब हुआ है जब रूस और यूक्रेन ने साल 2022 के बाद पहली बार कुछ घंटे पहले ही शांति के लिए सीधे बातचीत भी की थी।

फिर सुमी क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में ये भी कहा, “बिलोपिलिया के नज़दीक एक दुश्मन ड्रोन के एक पैसेंजर बस पर हमला किए जाने के कारण नौ लोग मारे भी गए और चार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। “

हालांकि अभी तक रूसी सेना ने इस हमले को लेकर कोई भी टिप्पणी नहीं की है। साथ ही तुर्की के इस्तांबुल में शुक्रवार को रूस और यूक्रेन के बीच हुई बातचीत इस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई कि इस युद्ध को कैसे ख़त्म किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here