हाउसफुल 5 फिल्म आज रिलीज हो गई, जानिए फिल्म देखकर लौटे लोगों ने एक्स पर दिए क्या रिव्यू

0
239

साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ आज सिनेमाघरों में रिलीज भी हो चुकी है। और ये बॉलीवुड की पहली दो क्लाइमेक्स वाली फिल्म है, जो एक साथ रिलीज भी हो रही है।

अलग-अलग क्लाइमेक्स के चलते फिल्म को ‘हाउसफुल 5 ए’ और ‘हाउसफुल 5 बी’ दो भागों में बांटा गया है।

और जिसके चलते फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोग, रिलीज होते ही थिएटर में पहुंचने लगे।

और फिर कई लोगों ने फिल्म को देखने के बाद सलाह दी है कि फिल्म के पहले 5 मिनट काफी महत्वपूर्ण हैं और उन्हें किसी भी कीमत पर मिस न करें।

कुछ यूजर्स ने फिल्म की ओपेनिंग शानदार बताया और इसे बिल्कुल भी मिस न करने वाला बताया। और फिर एक यूजर ने फिल्म को बॉलीवुड की बेस्ट कॉमेडी फिल्म बताया।

एक-एक जोक काफी बेहतरीन है। यूजर ने कहा कि कोई भी अक्षय कुमार से बढ़िया कॉमेडी नहीं कर सकता।

हालांकि, कुछ लोग जहां फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और इसे बेस्ट कॉमेडी फिल्म भी बता रहे हैं। तो वहीं कई यूजर्स को फिल्म पसंद नहीं आई है। एक यूजर ने फिल्म को बेकार बताया और अक्षय कुमार को फिल्म में बर्बाद करने की बात भी कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here