आम को यूं ही फलों का राजा नहीं कहा जाता! इसका स्वाद जितना मजेदार होता है, सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद भी होता है।
और फिर बच्चे हों या बड़े, सभी को आम बहुत पसंद होता है। इसमें विटामिन C और विटामिन A जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं।
जो हमारी इम्यूनिटी बढ़ाने आंखों की रोशनी सुधारने और स्किन को हेल्दी रखने में भी मदद करते हैं।
और इसके अलावा इसमें फाइबर, पोटैशियम और बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने, पाचन सही रखने और कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करते हैं।
आयुर्वेद के अनुसार करेला और आम को एक साथ नहीं खाना चाहिए। क्यों कि आम की तासीर गर्म होती है और करेले की ठंडी। और दोनों को साथ खाने से मतली, उल्टी और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
और कई लोग आम के साथ दही मिलाकर खाते हैं जैसे मैंगो लस्सी या शेक, लेकिन ये कॉम्बिनेशन हर किसी के लिए सही नहीं होता। इससे पेट में गड़बड़ी या पाचन से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं।
और अगर आपने लंच में कुछ तीखा और मसालेदार खाया है, तो उसके तुरंत बाद आम न खाएं। इससे पेट में जलन और एसिडिटी भी हो सकती है।
आम खाने के तुरंत बाद कोल्ड ड्रिंक या सोडा पीना सही नहीं है। दोनों में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। और जिससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है।
साथ ही कई लोग फल खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं, लेकिन ये आदत डाइजेशन को नुकसान पहुंचा सकती है। और इससे डायरिया जैसी दिक्कत भी हो सकती है। इसलिए आम खाने के कम से कम 30 मिनट बाद ही पानी पिएं।
इसके अलावा आम खाने का सबसे अच्छा समय सुबह नाश्ते के बाद या दोपहर के खाने से पहले ही होता है। और इस समय आपका मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है और शरीर आम को अच्छे से पचा भी सकता हैं।