दिल्ली में भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में है। और अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली का तापमान 45 डिग्री तक भी पहुंच सकता है।
और यही नहीं, एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में हीटवेव की स्थिति भी बनी रह सकती है.और मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।
हालांकि, मौसम विभाग ने 11 जून को देर शाम तक बारिश के होने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके अनुसार 11 जून तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
और अलग-अलग इलाकों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। और 11 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। और 11 जून तक दिन में गर्म हवाएं चलेंगी और कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी भी चल सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 12 जून से दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव की संभावना भी है। और इस दिन से आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है।
और इस दिन “हॉट एंड ह्यूमिड कंडीशन” का अनुमान भी जताया गया है और येलो अलर्ट जारी किया गया है।
और इसके अलावा 13 से 15 जून के बीच गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। और 13 से 15 जून के बीच तेज हवाएं और गरज के साथ बारिश के होने की भी संभावना है।
और मौसम विभाग ने इन दिनों अधिकतम तापमान के घटकर 37-41 डिग्री सेल्सियस पर आने की संभावना भी जताई है।