शराब से खराब हो चुके लिवर को चलाने का उपाय, जानिए रामवाण उपाय

0
340

शराब सेहत के लिए हानिकारक है, मगर फिर भी करोड़ों लोग इसका सेवन करते हैं। जिसकी वजह से लाखों लोगों का लिवर भी खराब हो रहा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक शराब की एक बूंद भी इस अंग में कैंसर बना सकती है। अत्यधिक फैट और चीनी खाने से भी फैटी लिवर की बीमारी हो सकती है।

और इनकी वजह से लिवर की सेल्स में फैट बढ़ने लगता है और धीरे-धीरे उनका फंक्शन खत्म होने लगता है।

जिस हिस्से की सेल्स मरने लगती हैं, उधर का लिवर भी डैमेज हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लिवर अकेला ऐसा अंग है, जो खुद को रिपेयर भी कर सकता है। यह अपनी मरी हुई सेल्स को रिपेयर करके काम करने लायक बना सकता है।

साथ ही ​डैमेज लिवर का नेचुरल इलाज क्या है, छोटे-छोटे उपायों से लिवर को ठीक किया जा सकता है।

लिवर स्पेशियलिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने नंबर 1 हेल्थ टिप बताई है। इससे फंक्शन भी बढ़ सकता है। इस उपाय में आपको कुछ छोटी-छोटी आदतों को अपनाना है।

साथ ही फल और सब्जियों से शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं। डॉक्टर सौरभ सेठी ने 3 चीजों को खाने की सलाद दी है, जिसे 3Bs कहा गया है।

इसमें बीट्स, ब्रोकली और बेरीज हैं। चुकंदर, ब्रोकली और बेरीज लिवर फंक्शन के लिए बेहतरीन माने जाते हैं।

काली कॉफी का सेवन करें। हर दिन 1 से 2 कप ब्लैक कॉफी आपके लिवर के लिए काफी अच्छी है। यह सेल्स पर जमे फैट को जलाने में मदद करती है। हालांकि कुछ लोगों को यह दिक्कत देती है, इसलिए पहले डॉक्टर से बात कर लें।

और हर दिन पर्याप्त नींद लें। सामान्य व्यक्ति के लिए औसतन 8-9 घंटे की नींद आवश्यक है। नींद के दौरान लिवर खुद को रिस्टोर और रिपेयर करता है। अगर आप पर्याप्त आराम नहीं करेंगे तो यह काम अधूरा रह जाएगा।

खराब लीवर के लक्षण
बिना कारण थकान रहना
सीधी तरफ पसलियों के नीचे दर्द रहना
नींद न आना
हर वक्त खुजली होते रहना
भूख न लगना
पीलिया
आंख-त्वचा पीली होना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here