Meerut : हैरान करने वाला कारनामा, 4 जिलों के 8 कॉलेजों में एक साथ कर रहे थे नौकरी, हर जगह से आती थी सैलरी

0
110

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हैरान करने वाला मामला सामने आया, नटवरलाल दिनेश कुमार पर कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमा पंजीकृत हुआ है।

और ये शिक्षक फर्जी दस्तावेज लगाकर 8 कॉलेज में नौकरी कर रहा था और हर कॉलेज से लाखों में सैलरी हर महीने ले रहा था।

साथ ही फर्जी शपथ पत्र के जरिए इस शिक्षक ने मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर और पानीपत के स्कूल और कॉलेजों में नौकरी भी हासिल की। और नौकरी के साथ-साथ ये शिक्षक अपनी पढ़ाई भी जारी रखे हुए था।

और अब कोर्ट के आदेश पर मेरठ के सरधना में फर्जी शिक्षक पर मुकदमा भी दर्ज हुआ है।

साथ ही अटलांटिस कॉलेज और एजुकेशन की कार्यवाह अध्यक्ष पूनम शर्मा ने कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दाखिल किया था।

और इस पत्र में शिक्षक दिनेश कुमार पर झूठे शपथ लगाकर नौकरी हासिल करने का आरोप भी लगा था। और इस मामले में कोर्ट ने दिनेश कुमार के खिलाफ मेरठ के सरधना थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

और शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाला दिनेश कुमार 8 जगहों पर नौकरी कर रहा था। और इन सभी 8 जगहों से उसको लाखों में सैलरी आती थी।

साथ ही 2016 से 2019 के बीच अटलांटिस कॉलेज में कार्यरत रहते हुए दिनेश कुमार ने हेल्प सेनेटरी डिप्लोमा भी हासिल किया था।

और इन्हीं बातों की जानकारी अटलांटिस कॉलेज की कार्यवाहक अध्यक्ष पूनम शर्मा ने पुलिस को कई बार शिकायत करने के बाद कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था।

और जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। अगर सूत्रों की माने तो दिनेश कुमार का अपने पार्टनर से विवाद चल रहा जिसको लेकर एक पार्टनर ने दिनेश कुमार के ऊपर आरोप भी लगाए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here