Kanpur: जल निगम की बड़ी लापरवाही, 20 लाख लोगों को हुई पानी की किल्लत, पढ़िए पूरी खबर

0
221

कानपुर में जल निगम कंपनीबाग चौराहे से फूलबाग तक बिछी घटिया पाइपलाइन के स्थान पर कई नई पाइपलाइन बिछा रहा है।

सोमवार सुबह करीब 11 बजे कंपनीबाग चौराहे से तिलकनगर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास रहे ठेकेदार ने लापरवाही से जलकल विभाग की मुख्य पाइपलाइन को ही तोड़ दी। इससे वहां पानी भरने के साथ ही सड़क भी धंस गई।

और निगम ठेकेदार की लापरवाही से 20 लाख शहरवासियों को सोमवार शाम को पानी किल्लत उठानी पड़ी।

पाइपलाइन टूटने की जानकारी पर जल निगम ने तत्काल बैराज प्लांट बंद कराकर मौके पर खोदाई कराई, तो पता चला कि क्षतिग्रस्त हुई मुख्य पाइपलाइन जलकल विभाग की है।

और उनसे सूचना मिलते ही जलकल विभाग के अभियंता मौके पर पहुंचे। फिर स्थिति का जायजा लेने के बाद दोपहर में बेनाझाबर वॉटर वर्क्स बंद किया गया और मरम्मत शुरू की गई।

और देर रात तक मरम्मत जारी रही। पाइपलाइन टूटने से बेनाझाबर वॉटर वर्क्स से घनी आबादी वाले मोहल्लों से पॉश इलाकों तक की टंकियों में पानी पहुंचना बंद हो गया। और इन्हीं टंकियों के माध्यम से शहर के 67 वार्डों के करीब 20 लाख लोगों को पानी आपूर्ति भी की जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here