ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में, बीएड की 100 सीट पर होंगे दाखिले, जानिए आगे

0
194

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में बीएड की 100 सीट पर अब दाखिले होंगे। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के सफल अभ्यर्थी दाखिले के लिए पात्र होंगे।

साथ ही दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को संयुक्त प्रवेश काउंसिलिंग में शामिल होना होगा।और ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु अनुसंधान प्रवेश परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

और इच्छुक अभ्यर्थी 17 जुलाई 2025 तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://kmclu।ac।in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

साथ ही संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से यहां की 100 सीटों पर दाखिले होंगे। विश्वविद्यालय में बीएड प्रथम वर्ष की फीस 27,575 रुपये और दूसरे वर्ष की 25,575 रुपये निर्धारित है।

इस तरह विश्वविद्यालय में बीएड पाठ्यक्रम की कुल फीस 53,150 रुपये है। जो अन्य संस्थानों से काफी कम है।

इसके अलावा पीएचडी में प्रवेश के लिए तीन श्रेणियां निर्धारित की गई हैं पूर्णकालिक, अंशकालिक और अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए प्रवेश की पूर्णकालिक पीएचडी कार्यक्रम में न्यूनतम अवधि तीन वर्ष और अधिकतम छह वर्ष तय की गई है।

और महिला अभ्यर्थियों और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले शोधार्थियों को दो वर्ष तक की अतिरिक्त अवधि की छूट मिलेगी। और इसके अतिरिक्त, मातृत्व अथवा शिशु देखभाल के लिए 240 दिन तक का अवकाश एक बार दिया जा सकता है।

साथ ही कोर्स वर्क और शोध कार्य के दौरान शोधार्थियों की उपस्थिति का लेखा-जोखा विभागीय कार्यालय में संधारित किया जाएगा।

अंशकालिक पीएचडी कार्यक्रम केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के लिए मान्य है जो किसी संस्था, संगठन में कार्यरत हैं और एनओसी प्रस्तुत करते हैं। और प्रत्येक सेमेस्टर में शोधार्थी को न्यूनतम 10 दिन की भौतिक उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here