Kanpur : अब चौबीस से लगेंगे कैंप, बनाए जाएंगे दिव्यांगता प्रमाण पत्र, पढ़िए पूरी खबर

0
158

कानपुर के ग्रामीण क्षेत्र में ब्लाॅकवार दिव्यांग बच्चों को चिह्नित कर उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए 24 जून से शिविर लगाए जाएंगे।

और एक ही छत के नीचे दिव्यांगों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। साथ ही ब्लाॅक स्तर पर 25 जुलाई तक शिविरों का आयोजन होगा।

और फिर इसे लेकर मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन की अध्यक्षता में हुई।

साथ ही शिविरों में आधार कार्ड, आय, जाति व निवास प्रमाण-पत्र बनाने के लिए संबंधित तहसील के लेखपाल की उपस्थिति अनिवार्य भी की गई है।

फिजियोथैरेपी की आवश्यकता वाले बच्चों को चिह्नित कर समय पर उपचार के लिए रेफर भी किया जाएगा।

इसके अलावा कल्याणपुर में 24 व सरसौल में 27 जून, बिधनू में एक जुलाई, पतारा में चार, घाटमपुर में आठ, भीतरगांव में 11, चौबेपुर में 15, शिवराजपुर में 18, बिल्हौर में 22 व ककवन ब्लाॅक में 25 जुलाई को शिविर लगाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here