Kanpur: आज निकाली जाएगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, डीएम ने लिया यात्रा का जायजा

0
223

कानपुर में आज लालबंगला के शिवकटरा से शुक्रवार को महिलाएं भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकालेंगी।

और शहर की यह पहली रथयात्रा है, जिसकी बागडोर महिलाएं संभालती हैं। साथ ही रथ की रंगाई-पुताई, सजावट और रथयात्रा की व्यवस्थाएं महिलाएं ही देखती हैं। शिवकटरा में इस बार रथयात्रा का 17वां आयोजन हो रहा है।

और दुर्गा हाउसिंग सोसाइटी स्थित श्रीश्री गौरांग महाप्रभु मंदिर से निकलने वाली रथयात्रा का दायित्व दुर्गा महिला मंडल की पदाधिकारी उठाती हैं।

अध्यक्ष ऊषा सब्बरवाल ने बताया कि मंदिर की सजावट, रथ व झांकियां को तैयार करने और महाप्रसाद की व्यवस्था का काम मंडल की महिलाएं ही उठाती हैं।

और फिर रथयात्रा में ढोल-नगाड़े के साथ सात रथ चलते हैं। इनमें एक रथ पर भगवान जगन्नाथ, बहन शुभद्रा और बालभद्र सवार होते हैं। अन्य रथों पर राम दरबार, कृष्ण दरबार, भगवान शिव, काली मां का दरबार होता है।

लेकिन खास बात यह कि रथ को महिलाएं ही खींचती हैं। और रथयात्रा मंदिर से शुरू होकर लाल बंगला मार्केट, सब्जी मंडी, एन टू रोड होते हुए वापस मंदिर परिसर आएगी, जहां महाप्रसाद वितरण किया जाता है। बाद में श्रद्धालुओं को भंडारा भी कराया जाएगा।

इसके अलावा महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने गुरुवार सुबह जगन्नाथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण भी किया।

साथ ही मोहर्रम की तैयारियों की भी जानकारी ली। और अधिकारियों के साथ जनरलगंज पहुंचीं महापौर ने रथयात्रा के मार्ग एक्सप्रेस रोड, नयागंज, सिरकी मोहाल, चटाई मोहाल, कमला टावर, धनकुट्टी आदि क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया। और उन्होंने तत्काल बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने और पैचवर्क कराने के निर्देश भी दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here