एनएसटीआई में आज से शुरू होगी काउंसिलिंग

0
51
NSTI Kanpur

कानपुर। राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (एनएसटीआई) में सोमवार को प्रवेश प्रक्रिया के लिए काउंसिलिंग शुरू होगी। संस्थान में पूरे भारत से प्रशिक्षार्थी विभिन्त्र व्यवसायों में शिल्पकार (अनुदेशक) प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए होने वाली काउंसिलिंग में आएंगे।

सोमवार से शुरू होने वाली काउंसिलिंग 19 अगस्त तक चलेगी। संयुक्त निदेशक अविनाश किशोर के अनुसार पूर्व वर्षों की भांति प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होनी है। जो विभिन्न चरणों में दिनांक 07 जुलाई से 10 जुलाई, 22  से 25 जुलाई और 06से 08 अगस्त व 18 से 19 अगस्त तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक काउंसलिंग दिवस में लगभग 1500 से 1800 प्रशिक्षार्थी काउंसलिंग की प्रक्रिया में भाग लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here