12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 टेकऑफ के सिर्फ और सिर्फ महज 32 सेकंड बाद ही क्रैश हो गई थी ।
और इस दर्दनाक हादसे में 270 लोगों की जान भी चली गई थी, जिनमें विमान में सवार 241 लोग और जमीन पर मौजूद 29 लोग शामिल थे।
और अब इस भीषण हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट सामने आई है, जो न सिर्फ चौंकाने वाली है, बल्कि भारत के एविएशन सिस्टम को लेकर कई सवाल भी खड़े करती है। और यह रिपोर्ट विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ने तैयार की है।
साथ ही रिपोर्ट में साफ हुआ है कि विमान के दोनों इंजन हवा में ही बंद हो गए थे। और फिर इसकी वजह ईंधन आपूर्ति नियंत्रित करने वाले फ्यूल कटऑफ स्विच का अचानक ‘RUN’ से ‘CUTOFF’ मोड में चला जाना था।
12 जून 2025, दोपहर 1:39 बजे , अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही हुआ हादसा। एयर इंडिया फ्लाइट AI171, Boeing 787-8 ड्रीमलाइनर (VT-ANB), गंतव्य – लंदन गैटविक।
और फिर कुल 242 लोग विमान में सवार – 230 यात्री, 10 केबिन क्रू और 2 पायलट भी मौजूद। विमान में सवार 241 की मौत, 67 लोग जमीन पर घायल, कुल 270 लोगों की जान गई।
टेकऑफ के सेकंड्स बाद दोनों इंजन अचानक बंद हो गए – फ्यूल कटऑफ स्विच ‘RUN’ से ‘CUTOFF’ पर चला गया।
और फिर एक पायलट ने पूछा – किसने कटऑफ किया? दूसरे का जवाब – मैंने नहीं किया।
Ram Air Turbine टेकऑफ के 10 सेकंड बाद एक्टिव हुआ – पावर और हाइड्रोलिक सप्लाई भी बंद हो गई थी।
और फिर दोनों स्विच दोबारा RUN पर आए, इंजन 1 चालू होने लगा, लेकिन इंजन 2 पूरी तरह फेल रहा।
08:09:05 UTC पर पायलट ने तीन बार “MAYDAY” कॉल दी। विमान अहमदाबाद के BJ मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से टकराया– इमारतें हुई पूरी तरह से क्षतिग्रस्त।
इंजन, विंग, लैंडिंग गियर और नोज गियर के पुर्जे आसपास की इमारतों और पेड़ों से टकराकर बिखरे।
फ्लैप हैंडल 5 डिग्री पर था– जो नॉर्मल टेकऑफ के लिए निर्धारित होता है। दो EAFR रिकॉर्डर में से एक जल गया, दूसरा सुरक्षित मिला – 2 घंटे का पूरा डेटा रिकॉर्ड।
मुख्य पायलट के पास 8500+ घंटे का अनुभव, को-पायलट के पास 1100 घंटे। LH इंजन 1 मई और RH इंजन 26 मार्च 2025 को बदले गए थे – GE GEnx इंजन थे।
2018 में SAIB नोटिस आया था – फ्यूल कंट्रोल स्विच लॉकिंग को लेकर, लेकिन निरीक्षण अनिवार्य बिल्कुल भी नहीं था। टेकऑफ अनुमति सामान्य थी, दृश्यता 6000 मीटर, तापमान 37°C – कोई मौसम संबंधी रुकावट नहीं।
V1 = 153 Kts, Vr = 155 Kts, V2 = 162 Kts – टेकऑफ से पहले सब कुछ सामान्य। जमीन से लिए गए ईंधन सैंपल जांच में सामान्य पाए गए।
अभी जांच जारी है – फ्यूल कंट्रोल सिस्टम, पायलट्स, मलबा और मेडिकल डेटा की गहन समीक्षा भी हो रही है।
और फिर अब तक की जांच से ये स्पष्ट है कि फ्यूल कटऑफ स्विच का अचानक बंद हो जाना और दोनों इंजनों का हवा में फेल हो जाना इस दुर्घटना की प्रमुख वजह है।
और फिर अभी यह पता लगाना बाकी है कि ये स्विच कैसे खुद-ब-खुद ‘CUTOFF’ पर चले गए- तकनीकी गड़बड़ी या अन्य कारण? इस हादसे ने विमानन सुरक्षा, रखरखाव प्रक्रियाओं और FAA जैसे चेतावनियों को गंभीरता से लेने की जरूरत को मुख्य रूप से उजागर कर दिया है।