स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25: देश में अहमदाबाद और यूपी में लखनऊ पहले स्थान पर, कानपुर पहली बार वाटर प्लस कैटेगरी में शामिल

बसे साफ शहरों में इंदौर पहले, छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर को दूसरा और कर्नाटक के मैसरु को तीसरा स्थान मिला है।

0
222
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 25

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 का परिणाम आ गया है। गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मौजूदगी में 75 शहरों को 74 अवॉर्ड चार कैटेगरी में बांटे गए। देश के सबसे साफ शहरों में इंदौर पहले, छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर को दूसरा और कर्नाटक के मैसरु को तीसरा स्थान मिला है।

10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की कैटेगरी में गुजरात का अहमदाबाद सबसे स्वच्छ शहर बनकर उभरा है। इसमें भोपाल दूसरे, लखनऊ तीसरे, रायपुर चौथे और जबलपुर पाचवें स्थान पर है। यूपी की बात करें तो लखनऊ पहले स्थान पर आया है। यहां आगरा दूसरे, प्रयागराज तीसरे, गाजियाबाद चौथे और कानपुर नगर निगम 5वें स्थान पर आया है।

उत्तर प्रदेश ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के नौवें संस्करण के पुरस्कार गुरुवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रदान किए। इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने यूपी को मिले पुरस्कारों को ग्रहण किया। समारोह में लखनऊ ने 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में स्वच्छ शहर पुरस्कार में तीसरा स्थान प्राप्त किया और ऐतिहासिक 7-स्टार कचरा मुक्त शहर (जीएफसी) रेटिंग हासिल की है। राष्ट्रपति से गुरुवार को लखनऊ को प्रेसिडेंशियल अवार्ड मिला है। वहीं प्रयागराज, आगरा, गोरखपुर एवं महाकुंभ 2025 को भी उत्कृष्टता का पुरस्कार मिला है। इसके साथ ही अब 5 स्टार रेटिंग से ऊपर वाले देश के 20 स्वच्छतम बड़े शहरों में से 6 शहर यूपी के हो गये हैं।

लखनऊ को राष्ट्रपति पुरस्कार
राजधानी लखनऊ को 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में स्वच्छ शहर पुरस्कार में तीसरा स्थान प्राप्त करने के लिए प्रेसिडेंशियल अवार्ड प्राप्त हुआ है। शहर ने उत्तर प्रदेश में पहली बार 7-स्टार जीएफसी रेटिंग हासिल कर कचरा प्रबंधन में उत्कृष्टता का परिचय दिया है। यह उपलब्धि लखनऊ के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, जो शहर की स्वच्छता और कचरा प्रबंधन प्रणाली में निरंतर सुधार को दर्शाता है।

प्रयागराज सबसे स्वच्छ गंगा शहर
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में प्रयागराज नगर निगम को सबसे स्वच्छ गंगा शहर के रूप में सम्मानित किया गया है। शहर ने पवित्र गंगा नदी की स्वच्छता बनाए रखने में सराहनीय प्रयास किए। विशेष रूप से, महाकुंभ के दौरान शहर के सैनिटेशन प्रबंधन को आवास और शहरी कार्य मंत्रालय से विशेष प्रशंसा प्राप्त हुई है। यह सम्मान प्रयागराज की स्वच्छता और सांस्कृतिक आयोजनों के प्रबंधन में उत्कृष्टता को दर्शाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here