कानपुर के एल्डिको बसेरा में फ्लैट पाकर खिले चेहरे, 56 को जारी हुआ आवंटन पत्र

0
195
Eldeco Basera.

कानपुर। एल्डिको टाउनशिप एंड हाउसिंग लि. द्वारा विकसित योजना एल्डिको बसेरा में ईडब्ल्यूएस फ्लैट पाकर आवंटियों के चेहरे खिल उठे। केडीए के विक्रय जोन 2 की ओर से गुरुवार को हुई लॉटरी में 56 आवेदकों को आवंटन पत्र दिए गए।  केडीए सचिव अभय कुमार पाण्डेय ने बताया कि फ्लैटों के लिए कुल 172 पंजीकरण फॉर्म मिले थे।

एल्डिको बसेरा योजना सेक्टर-09 बारासिरोही जवाहरपुरम में निर्मित की गई है। पिछले वर्ष 09 दिसंबर से 23 दिसंबर तक योजना के लिए पंजीकरण हुआ था। जिसके बाद गुरुचार को लाटरी कार्यक्रम केडीए स्थित अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह में किया गया।

लाटरी की कार्यवाही के लिए नामित सदस्य अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, नगर आयुक्त नगर निगम एवं प्रबन्धक एल्डिको के साथ प्राधिकरण स्टाफ मौजूद रहा। विशेष कार्याधिकारी विक्रय (जोन-2) मीनाक्षी गुप्ता ने बताया कि लाटरी की पारदर्शिता को देखते हुए लाटरी कार्यक्रम की वीडियोग्राफी भी करायी गयी।

कई आवेदनकर्ता द्वारा अपना नाम सफल आवेदक में सुनते ही प्रसन्नता व्यक्त की गयी। आवेदकों ने केडीए की लाटरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने पर सराहना भी गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here