आज से डाक डिलीवरी का मिलेगा इलेक्ट्रॉनिक प्रमाण, सभी शाखाओं में एपीटी एप होगा लागू

0
161

देश के प्रधान डाकघर व शहर की सभी शाखाओं में सोमवार से डाक सेवाएं डिजिटल और स्मार्ट हो जाएंगी। एडवांस पोस्टल टेक्नोलॉजी (एपीटी) एप्लिकेशन लॉन्च होने के बाद यह प्रणाली आज से  सभी डाकघरों में लागू होगी। इससे पहले सिस्टम अपग्रेडेशन के लिए 2 अगस्त को सभी डाकघरों में सार्वजनिक लेनदेन नहीं हुआ था। ग्राहकों की समस्याओं और नई जानकारी देने के लिए सभी शाखाओं में इसका नोटिस चस्पा कर दिया गया है।

प्रवर अधीक्षक डाकघर ने बताया कि ‘एपीटी’ से ग्राहक डाक को वास्तविक समय पर ट्रैक और ट्रेस कर सकेगा। इसके साथ ही डिलीवरी का इलेक्ट्रॉनिक प्रमाण, ओटीपी-आधारित प्रमाणीकरण, डिजिटल भुगतान आसान होगा।

डाकघरों में लगी नोटिस में प्रवर अधीक्षक ने जानकारी दी है कि डाकघर अगली पीढ़ी के एप्लिककेशन को लागू कर रहा है। शहर के प्रधान डाकघर, कैंट व उनके अंतर्गत आने वाले सभी डाक शाखाओं में सोमवार से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि देश भर के डाकघर भी चरणबद्ध तरीके से अपनी आईटी प्रणाली को उन्नत कर रहे हैं।

यूपीआई स्वीकार करते ही डाक वस्तु बुक हो जा रही है। नई प्रणाली में ट्रैकिंग के लिए और भी फ़ील्ड शामिल हैं, जैसे कि कोई विशेष पैकेज या पत्र प्रेषित होते समय अगले डाकघर में कहाँ भेजा जाता है। अब ग्राहक को सभी जानकारी मिल सकेगी।

पिनकोड की जगह डिजीपिन
भारतीय पोस्ट ऑफिस ईमेल जैसी प्रणाली पर भी काम कर रहा है। जिससे पता बदलने पर पत्रों को आसानी से फिर से नई जगह भेजने के लिए निर्देशित किया जा सकेगा। पिनकोड की तरह ही पोस्ट ऑफिस ने डिजीपिन पहल की भी शुरुआत की है। अधिकारियों के अनुसार यह पिन कोड से अधिक सटीक अक्षांश-देशांतर डेटा देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here