आज 04-08-2025 को श्री ऋत्विक जैन (स्टेट कॉर्डिनेटर) और सुश्री अरहम क़ादरी दिल्ली भारत सरकार द्वारा खुर्जा में फेकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (एफएसटीपी) का स्थलीय निरीक्षण किया।
और स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं, जो इस प्लांट के रखरखाव और संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं उनके साथ विस्तृत चर्चा की और उनके उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की।
इन महिलाओं के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों और उनकी आर्थिक-सामाजिक प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की।
यह पहल स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
और फिर इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी खुर्जा श्री अनवर हुसैन, शहर मिशन प्रबंधक श्री अब्दुल रहमान बेग, अवर अभियंता श्री मिथुन आदि उपस्थित रहे।