Kanpur के प्राचीन झकरकटी तालाब में लाइट शो और फव्वारा भी लेगागा

-झकरकटी तालाब का पहली बार ले-आउट आया सामने, 4.38 करोड़ से हो रहा विकास

0
148
ही नगर निगम ने भविष्य का झकरकटी तालाब कैसा होगा इसका ले-आउट भी सार्वजनिक कर दिया है।

झकरकटी तालाब की झील में लाइट शो के साथ फव्वारा भी लगेगा। गुरुवार को नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने मुख्य अभियंता के साथ निरीक्षण कर इसके निर्देश दिए। इसके साथ ही नगर निगम ने भविष्य का झकरकटी तालाब कैसा होगा इसका ले-आउट भी सार्वजनिक कर दिया है। इसमें विशाल एंट्री गेट, पाथवे, झील में चलती नाव व अन्य चीजें दिखाई दी हैं। यहां टहलने व पिकनिक मनाने आने वाले लोगों के लिए पार्किंग भी तालाब के बाहर ही व्यवस्था होगी।

नगर आयुक्त ने झकरकटी स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। यहां 4.38 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराया जा रहा है। तालाब में 465 मीटर लंबा पाथवे मॉर्निंग वॉक एवं फिटनेस गतिविधियों के लिए विकसित किया जा रहा है। इसके साथ ही बैठने के लिए आरामदायक बेंच, शाम के समय वॉक के लिए पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था भी होगी। नगर आयुक्त ने बताया कि लोगों को पेयजल सुविधा, स्वच्छ शौचालय, आधुनिक चिल्ड्रेंस पार्क व ओपन जिम का निर्माण का कार्य प्रगति पर है।

झकरकटी तालाब में हो रहे कार्यों का निरीक्षण करते नगर आयुक्त

निरीक्षण के दौरान उन्होंने लाइट शो एवं फव्वारा स्थापित करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि इससे यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा साथ ही नगर निगम की आय में वृद्धि होगी। नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता एसएफए जैदी और अधिशाषी अभियंता दिवाकर भाष्कर से कहा कि सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तेज गति से पूरा किया जाए।

तालाब में यह सुविधाएँ मिलेंगी
युवाओं के लिए ओपन जिम, वॉक/रनिंग पाथवे, फिटनेस एवं आउटडोर गतिविधियों के लिए पर्याप्त स्थान रहेगा इसके साथ ही बच्चों के लिए आधुनिक चिल्ड्रेंस पार्क, आकर्षक खेल उपकरण, हरित वातावरण रहेगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए विश्राम बेंच, लाइटिंग एवं पेयजल सुविधा रहेगी।

150 वाहनों की पार्किंग रहेगी
नगर निगम यहां 150 वाहनों की क्षमता की पार्किंग स्थल तैयार करेगा, जिससे पार्क एवं तालाब क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here