Share Market: आज शेयर बाजार में तेजी के साथ हुई शुरुआत, जानिए सेंसेक्स निफ्टी का हाल

0
128

आज शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। और बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 197.11 अंक चढ़कर 80,277.68 अंक पर और एनएसई निफ्टी 63.45 अंक की बढ़त के साथ 24,564.35 अंक पर पहुंच गया।

साथ ही सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर, ट्रेंट, एशियन पेंट्स, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाभ में रहे।

इसके साथ ही महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, इटर्नल और इन्फोसिस के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।

और एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 नुकसान में रहे जबकि चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में भी रहे। और अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

इतना ही नहीं शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,856.51 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

और फिर घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 6,920.34 करोड़ रुपये के शेयर भी खरीदे।साथ ही विदेशी पूंजी निकासी और माह के अंत में अमेरिकी डॉलर की मांग के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 18 पैसे टूटकर 87.76 प्रति डॉलर पर आ गया।

और फिर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.73 पर खुला। फिर 87.76 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 18 पैसे की गिरावट भी दर्शाता है।

और फिर रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.58 पर बंद हुआ था। और फिर इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.99 पर आ गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here