BreakingFresh Storiesअन्यNewslink Hindi IND vs PAK: पीएम मोदी ने लिखा ‘खेल के मैदान में ऑपरेशन सिंदूर, उनके इस ट्वीट पर मोहसिन ने क्या दिया रिएक्शन By Ashma Begum - September 29, 2025 0 131 FacebookTwitterPinterestWhatsApp भारत की जीत के बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा ‘खेल के मैदान में ऑपरेशन सिंदूर, तो फिर उस पर पाकिस्तान ने जवाब दिया है। एसीसी अध्यक्ष और पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नक़वी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा। अगर युद्ध ही आपका गौरव मापने का पैमाना है, तो इतिहास में पाकिस्तान के हाथों आपकी शर्मनाक हार पहले से ही दर्ज है। और फिर उन्होंने कहा, कोई भी क्रिकेट मैच उस सच्चाई को बिल्कुल भी नहीं बदल सकता। तो खेल में युद्ध को घसीटना केवल आपकी डेस्परेशन को ही दिखाता है और खेल की मूल भावना का अपमान भी करता है। और फिर इससे पहले पीएम मोदी ने भारत-पाकिस्तान फ़ाइनल की तुलना ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से की और कहा कि ‘नतीजा वही रहा, भारत जीता। और फिर आगे उन्होंने कहा, खेल के मैदान में ऑपरेशन सिंदूर नतीजा वही, भारत की जीत। और हमारे खिलाड़ियों को बधाई।