Kanpur Nagar : सॉलिड वेस्ट और उद्यान विभाग से दिवाकर भाष्कर की छुट्टी

0
197

नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने नगर निगम में फैली अनियमितता पर सख्ती शुरू कर दी है।

सोमवार को नगर आयुक्त ने जोन 2 के प्रभारी अधिशाषी अभियंता दिवाकर भाष्कर से दो विभागों का प्रभार छीन लिया।

दिवाकर भाष्कर को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के समस्त कार्यों के साथ ही उद्यान विभाग के प्रभार से भी हटा दिया गया।

माना जा रहा है कि यह कार्रवाई शास्त्री नगर पार्क में टेंडर से पहले चेयर पड़ने के मामले व पार्षदों की ओर से की गईं अन्य शिकायतों के बाद की कई है।

नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने जोन 4 की सहायक अभियंता मीनाक्षी अग्रवाल को उद्यान विभाग का प्रभारी अधिशाषी अभियंता बनाया है। वह जोन 4 के कार्यों के साथ यह कार्य भी देखेंगी।

इसके साथ ही प्रभारी अधिशाषी अभियंता जोन 5 कमलेश पटेल को जोन 5 के कार्यों के अलावा भवसिंह पनकी स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के समस्त कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

माना जा रहा है जल्द ही जोन में बैठे कई और अभियंताओं पर भी नगर आयुक्त कार्रवाई कर सकते हैं।

यहां अपने चहेतों को टेंडर से पहले कार्य बांटने की कई शिकायतें उच्च अधिकारियों तक पहुंची हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here