Kanpur : रोजगार मिशन के अंतर्गत, इजराइल में कुशल निर्माण श्रमिकों की भर्ती के लिए प्रक्रिया हुई तेज

0
96

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत अब इजराइल में कुशल निर्माण श्रमिकों की भर्ती के लिए प्रक्रिया और भी तेज हो गई है।

साथ ही सेवायोजन निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं एनएसडीसी इंटरनेशनल की संयुक्त पहल पर 1000 श्रमिकों का चयन नवीनीकरण, निर्माण कार्यों के लिए भी किया जाएगा।

इसके साथ ही टेस्ट ड्राइव का आयोजन 15 दिसंबर तक कमलानगर यदुपति सिंहानिया वोकेशनल एजुकेशन फाउंडेशन कैंपस में ही होगा।

और फिर एनएसडीसी और कंस्ट्रक्शन स्किल डेवलपमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया की देखरेख में दस हजार से अधिक अभ्यर्थियों के आने का अनुमान भी लगाया गया है।

इसके अलावा 19 नवम्बर से अभ्यर्थियों को शॉटलिस्ट करने के साथ प्रोफेशनल टेस्ट ड्राइव प्रक्रिया भी शुरू होगी।

फिर इसके बाद प्री-स्क्रीनिंग और फिर इजराइल चयन समिति की ओर से फाइनल स्किल टेस्ट भी लिया जाएगा। फिर इसमें सफल अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर भी दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here