BreakingFresh Storiesअन्यNewslink Hindi बांग्लादेश : भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 10 लोगों की मौत, 450 से अधिक हुए घायल By Ashma Begum - November 22, 2025 0 106 FacebookTwitterPinterestWhatsApp बांग्लादेश की राजधानी ढाका समेत देश के कई इलाक़ों में शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे के क़रीब तेजी के साथ आए भूकंप से दस लोगों की मौत हो गई है। और 450 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। और फिर भूकंप की तीव्रता 5.7 थी।इसके साथ ही भूकंप का केंद्र ढाका से लगभग 30 किलोमीटर दूर नरसिंगड़ी ज़िले में था। और फिर मिली जानकारी के मुताबिक़ ढाका में चार लोगों की मौत हुई है। और पांच लोगों की मौत नरसिंगड़ी में हुई और नारायणगंज में एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके अलावा बांग्लादेश के डिज़ास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के निताई चंद्र डे सरकार ने ये भी बताया कि भूकंप की वजह से 450 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। और फिर स्थानीय नरसिंगड़ी में भूकंप से 100 से ज़्यादा इमारतों में दरारें भी पड़ी गई हैं। और जबकि ढाका में 14 इमारतों को नुक़सान भी हुआ है।