BreakingFresh Storiesअन्यNewslink Hindiउत्तर प्रदेशकानपुर कानपुर : बारिश का टूटा रिकॉर्ड, कई इलाकों में जलभराव ने बढ़ाई लोगों की बड़ी मुश्किलें By Ashma Begum - September 26, 2026 0 36 FacebookTwitterPinterestWhatsApp सितंबर में मानसून की सक्रियता ने कानपुर में अब वर्षा का आंकड़ा सामान्य से काफी ऊपर पहुंचा दिया है। और बीते 36 घंटे से शहर में रुक-रुककर वर्षा हो रही है। और मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 23 सितंबर तक ही 232.8 मिमी वर्षा दर्ज हो चुकी थी। और सितंबर में कानपुर की सामान्य औसत वर्षा 169 मिमी रहती है। और इस तरह सामान्य से करीब 64 मिमी अधिक वर्षा पहले ही हो चुकी थी। और इसके बाद बीते दो दिनों में हुई वर्षा ने यह अंतर और बढ़ा दिया है। वर्तमान आंकड़ा सामान्य से करीब 120 प्रतिशत अधिक पहुंच गया है। और लगातार वर्षा के कारण तापमान में भी गिरावट आई है। दिन में धूप न निकलने और हवा में नमी बढ़ने से मौसम सुहाना हुआ है। वहीं शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी है। और सड़क से लेकर बाजार तक वर्षा का असर दिखाई दे रहा हैं। सितंबर की सर्वाधिक मासिक वर्षा का रिकार्ड वर्ष 1981 के नाम है। उस वर्ष पूरे सितंबर में 443 मिमी वर्षा दर्ज हुई थी। इसी वर्ष 28 सितंबर को एक दिन में 154 मिमी वर्षा हुई थी। और हाल के वर्षों में भी सितंबर में कई बार मानसून ने तेवर दिखाए हैं। 13 सितंबर 2022 को 24 घंटे में 150.8 मिमी वर्षा दर्ज हुई थी। 2024 में 17 सितंबर को 120.6 मिमी और 2021 में 17 सितंबर को 102.4 मिमी वर्षा हुई थी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले 24 घंटे में कानपुर में बादल छाए रहने के साथ वर्षा और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। तेज हवा के साथ स्थानीय स्तर पर वर्षा हो सकती है। ऐसे में जलभराव वाले क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।