इजराइल चुनाव 2026 में 120 सीटों में बहुमत 61 का है. इस चुनाव में नेतन्याहू गठबंधन को 53 सीटें मिली हैं. जबकि आइजनकोट गठबंधन को 48 सीटें मिली हैं. चुनाव में वोटों की गितनी खत्म हो चुकी है. इस बीच के सहयोगी दल यूनाइटेड टोरा जूडिज्म ने विपक्षी नेता गादी आइजनकोट को प्रधानमंत्री बनाने का प्रस्ताव दिया है. पार्टी को चुनाव में 7 सीटें मिली हैं.
दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी ने समर्थन के बदले हरेदी समुदाय के लोगों को अनिवार्य सैन्य सेवा से छूट देने की मांग की है. इजराइल में आमतौर पर नागरिकों के लिए सेना में सेवा देना अनिवार्य है. हालांकि, हरेदी समुदाय के धार्मिक छात्रों को अब तक इससे बड़े स्तर पर छूट मिलती रही है.
नेतन्याहू सरकार हरेदी समुदाय को यह छूट जारी रखने के पक्ष में रही है, जबकि आइजनकोट इसका विरोध करते रहे हैं। वे चाहते हैं कि हरेदी समुदाय के लोगों को भी सैन्य सेवा करनी चाहिए. नाइटेड तोरा जूडिज्म ने आइजनकोट की सरकार में शामिल हुए बिना बाहर से समर्थन देने की पेशकश की है. इसके तहत पार्टी सरकार के खिलाफ होने वाले मतदान में विरोध करने के बजाय वोटिंग से दूर रह सकती है. इससे आइजनकोट को संसद में सरकार चलाने में मदद मिल सकती है.


