दिल्ली एयरपोर्ट : घुसपैठ की कोशिश हुई नाकाम, CISF जवानों ने दौड़ाकर शख्स को धर दबोचा

0
42

दिल्ली के बेहद संवेदनशील इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे एक शख्स को तुरंत ही CISF जवानों ने दौड़ाकर दबोच लिया।

फिर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। और सीआईएसएफ की ओर से एक्स पर साझा किए गए 25 सेकंड के वीडियो में शख्स सुरक्षाकर्मियों को धक्का देकर भागता दिख रहा है।

और वहीं तैनात जवान उसे दौड़ाते दिख रहे हैं। हालांकि उसे कुछ ही सेकंड में दबोच लिया जाता है। इस घटना से CISF जवानों की एक और मुस्तैदी सामने आई है।

इसके साथ ही सीआईएसएफ ने बुधवार को बताया कि उसने दिल्ली एयरपोर्ट पर एक शख्स की जबरन घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।

फिर इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के डिपार्चर गेट पर तैनात CISF के जवानों ने बहुत सतर्कता, तत्परता और दिलेरी दिखाते हुए बिना दस्तावेजों के टर्मिनल में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे शख्स को दौड़ाकर पकड़ भी लिया।

फिर इसके साथ ही केंद्रीय अर्धसैनिक बल ने एक्स पर एक 25 सेकंड का वीडियो भी शेयर किया है।

और इसमें एक शख्स इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 में जबरन घुसपैठ की खौफनाक कोशिश करता नजर आ रहा है।

और वीडियो में दिख रहा है कि सुरक्षाकर्मी शख्स को एंट्री गेट पर ही रोक लेते हैं लेकिन वह उन्हें धक्का देता है और एयरपोर्ट की ओर दौड़ पड़ता है।

फिर अचानक हुई इस घटना से सभी स्तब्ध रह जाते हैं। और शख्स CISF जवान को धक्का देकर जैसे ही चेकइन पर करता है साथी जवान भी उसे पड़ने के लिए दौड़ते हैं।

और वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हथियारबंद CISF जवान साथी की मदद के लिए आता है और घुसपैठिए को पकड़ लेता है।

लेकिन वह छुड़ाकर आगे बढ़ता है। और इसी बीच दूसरा जवान उसे दबोच लेता है। इस घटनाक्रम में घुसपैठिया शख्स टर्मिनल-3 के भीतर कुछ मीटर तक आगे बढ़ गया होता है।

ये भी बता दें कि CISF ने एक्स पर अपने पोस्ट में आगे कहा कि क्यूआरटी यानी क्विक रिस्पॉन्स टीम के जवानों की सटीक समय पर मुस्तैदी से घुसपैठिया कुछ ही सेकंड में पकड़ लिया जाता है।

और सीआईएसएफ जवानों ने इस घुसपैठ को रोका जिससे एक सुरक्षा चूक को टाल दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here