एजेंसी। Kerala Cracker Manufacturing Blast पलक्कड़ के पास केरलास्सेरी में एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां घर से लगे शेड में अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट होने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस को शक है कि जिस शेड में धमाका हुआ है, वहां कथित तौर पर अवैध पटाखा बनाने का कारखाना चलाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि यह घटना अब्दुल रजाक नाम के एक व्यक्ति के घर पर सुबह करीब 10 बजे हुई। पुलिस ने बताया, “हमें मानव शरीर के बिखरे हुए टुकड़े मिले हैं। मामले में जांच जारी है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे है।

