Afzal Ansari News: बसपा सांसद अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता खत्म, जेल से हत्याएं और उगाही कराता था

0
105

दिल्ली, न्यूजलिंक। Afzal Ansari News बसपा सांसद अफजाल अंसारी पर आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद बड़ी कार्रवाई हुई। चार साल की जेल की सजा के बाद अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है। सजा सुनाए जाने के बाद वह गाजिपुर जिला जेल की बैरक संख्या 10 में रहेगा। गौरतलब हो कि सन् 2005 में माफिया मुख्तार अंसारी इसी बैरक में बंद था और वहां से हत्याएं करा रहा था। इतना ही नहीं, उगाही करा रहा था और चुनाव भी जीत रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here