जरा संभलकर निकले ! Kanpur में अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर रहेगा रूट डायवर्जन, यहां ले पूरी जानकारी

0
138

न्यूज लिंक, संवाददाता। ग्रीन पार्क स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगा कार्यक्रम में मंगलवार को सुबह पांच बजे से लेकर नौ बजे तक डायवर्जन व पार्किंग व्यवस्था की गई है। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

– सरसैय्या घाट चौराहा की ओर से आने वाला यातायात डीएवी तिराहा से ग्रीनपार्क की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसे यातायात डीएवी तिराहा से बाएं मुडकर मधुवन तिराहा से एमजी कॉलेज चौराहा होते हुए अपने गंतब्य को जा सकेंगे।
– कंपनीबाग की ओर से आने वाला यातायात मर्चेंट चैंबर से ग्रीन पार्क तिराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे यातायात मर्चेंट चैम्बर से दाहिने मुड़कर सिलबर्टन तिराहा से होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
– एमजी कॉलेज चौराहा की ओर से आने वाला यातायात ग्रीन पार्क चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसे यातायात एमजी कॉलेज चौराहा से दाहिने मुडकर डीएवी की ओर से एमजी कॉलेज से बाएं सिलबर्टन होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
यहां पर रहेगी पार्किंग व्यवस्था
– सरसैय्या घाट चौराहा की ओर से आने वाले योग दिवस में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागी अपने वाहनों की पार्किंग डीएवी तिराहा के पास पार्किंग स्थल में पार्क करेंगे।
– कंपनी बाग चौराहा व टैप्को चौराहा की ओर से आने वाले योग दिवस में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागी अपने वाहनों की पार्किंग मर्चेंट चैंबर के दाहिने मकरावर्टगंज अस्पताल के ग्राउण्ड नं 1 व 2 में पार्क करेंगे।
– योग दिवस में सम्मलित होने के लिए प्रतिभागियों को लेकर आने वाली बसें जो सरसैय्या घाट की तरफ से आएंगी। वह डीएवी तिराहा पर प्रतिभागियों को उतार कर अपनी बसों को जीआईसी पार्किंग में पार्क करेंगे।
– योग दिवस में सम्मलित होने के लिए प्रतिभागियों को लेकर आने वाली बसे जो टैप्को तिराहा की तरफ से आएंगी। मर्चेंट चैंबर तिराहा पर प्रतिभागियों को उतार कर अपनी बसों को जीआईसी पार्किंग में पार्क करेंगे।
– योग दिवस के अवसर पर पास वाले वाहनो की पार्किंग गेट नं 10 ए व 10 बी से ग्रीन पार्क स्टेडियम के अन्दर वीआईपी पार्किंग में पार्क किए जाएंगे।
-मी डिया कर्मी गेट नं 7 ए से ग्रीन पार्क स्टेडियम के अन्दर अपने वाहनो को पार्क करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here