Lucknow News : UP के CM Yogi Adityanath ने Dr. Shyama Prasad Mukherjee की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

0
111

न्यूज लिंक, संवाददाता। UP के CM Yogi Adityanath ने आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये और याद किया। सीएम योगी राजधानी लखनऊ में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल, पार्क रोड, हजरतगंज में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान उनके साथ उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को मुख्यमंत्री ने संबोधित किया और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी है। सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज के अवसर पर प्रदेश शासन और जनता की ओर से डॉक्टर मुखर्जी के बलिदान को नमन करते हैं। डॉक्टर मुखर्जी 35 साल की उम्र में वो कुलपति बने थे। देश के विभाजन की त्रासदी को रोकने के लिए और पूरे बंगाल को अंग्रेजों से बचाने के लिए बहुत बड़ा योगदान रहा है। उद्योग और खाद मंत्री बनते और देश के आजाद होते ही देश के अंदर आज़ादी का आंदोलन उनकी पहचान बन गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here