न्यूज लिंक, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार दिवसीय अमेरिका की राजकीय यात्रा का आज समापन हो गया। वह अमेरिका से ही इजिप्ट की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर निकले। उन्होंने ट्वीट करके कहा, ‘एक बहुत ही विशेष यूएसए यात्रा का समापन, जहां मुझे भारत यूएसए की मित्रता को गति देने के उद्देश्य से कई कार्यक्रमों और बातचीत में भाग लेने का मौका मिला। हमारे देश और पृथ्वी को आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर स्थान बनाने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।’
पीएम मोदी मिस्र की राजधानी काहिरा में 11वीं सदी की अल-हकीम मस्जिद का दौरा भी करेंगे। मिस्र में राष्ट्रपति अल सीसी से मुलाकात से पहले वहां के मंत्रियों के एक समूह को मिलाकर गठित इंडिया यूनिट के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी हेलियोपोलिस शहीद स्मारक भी जाएंगे जहां प्रथम विश्व युद्ध में के शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे।

