CM Yogi ने नोएडा को दी कई सौगात, रामनाथ गोयनका मार्ग का किया शुभारंभ , जानें- और क्या बोले

0
131

न्यूज लिंक, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी आज यानी रविवार को ‘काला दिवस’ के रूप में पूरे उत्तर प्रदेश में मना रही है। इस अभियान के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गौतमबुद्ध नगर पहुंच चुके हैं। नोएडा में उन्होंने रामनाथ गोयनका मार्ग का शुभारंभ किया। सीएम योगी ने रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि 80 करोड़ लोगों को 3 साल तक फ्री राशन मिला। भारत जल्दी ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। पीएम मोदी ने देश को एक नई दिशा दी। भारत जी20 की बैठक का नेतृत्व कर रहा है। पाकिस्तान भी माफिया की तरह ठंडा पड़ गया है। भारत विकास की नई यात्रा की ओर बढ़ रहा है। आपातकाल के बहाने सीएम योगी ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया।

पहले दिल्ली से लोग नोएडा नहीं आना चाहते थे। 6 साल में स्थिति बिल्कुल बदल गई।9 साल में देश ने तेजी से प्रगति की। सभी दलों ने एक साथ मंच पर आकर लोकतंत्र को बचााया। जेपी और लोहिया के नाम पर कुछ लोग लोकतंत्र के खिलाफ काम कर रहे हैं। 24 जून 1975 को लोकतंत्र की हत्या की गई। अब विकास की यात्रा रुकने वाली नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here