न्यूज लिंक, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) आज (26 जून) वाराणसी दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के संसदीय क्षेत्र में मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। रोहनिया इंटर कॉलेज में होनेवाली मुख्यमंत्री की जनसभा के मद्दनेजर सुरक्षा का माकूल इंतजाम किया गया है।
केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी पीएम नरेंद्र मोदी की उलब्धियां गिनाएंगे। मुख्यमंत्री योगी बनारसी लंगड़ा आम की खेप को भी हरी झंडी दिखाएंगे। आम की खेप वाराणसी से संयुक्त अरब अमीरात भेजी जाएगी। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

