Sawan 2023 : शिव मंदिरों में जयकारों के साथ भक्त कर रहे दर्शन, मंगला आरती के बाद खुले पट, पुलिस मुस्तैद

0
118

न्यूज लिंक, संवाददाता। श्रावण माह की मंगलवार से शुरुआत हो चुकी है। कानपुर के शिव मंदिरों में बाबा के पट खोल दिए गए। शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटी है। लाइन में लगकर भक्त एक के बाद एक कर दर्शन कर रहे है।

आनंदेश्वर मंदिर के महंत अरुण भारती ने बताया कि सावन में मंदिर में विशेष व्यवस्था की गई है। सावन में हर दिन भोर में मंगला आरती के बाद पट भक्तों के लिए खोले जाएंगे। पहले दिन आनंदेश्वर मंदिर में 1100 किलो लड्डू का भोग लगाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here