Web Series : मेड इन हेवन, हाफ सीए समेत कई शो OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने को तैयार, यहां देखें क्या होगा इस बार खास

0
142

Made In Heaven Season 2:

2019 में रिलीज हुई वेब सीरीज मेड इन हेवन ने फैंस के दिलों पर खूब राज किया है। फैंस को इस शो के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार था जो कि बहुत जल्द दस्तक देने वाला है। मेड इन हेवन सीजन 2 में शोभिता धुलिपाला और अर्जुन माथुर नजर आने वाले हैं।

ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने मेड इन हेवन दूसरे सीजन की घोषणा करने के साथ ही फर्स्ट पोस्टर भी रिलीज किया है। कहानी की बात करें तो यह शो दो वेडिंग प्लानर्स तारा और करण के इर्द-गिर्द घूमता है। तारा का रोल शोभिता और करण का रोल अर्जुन ने निभाया है। वेडिंग प्लानिंग के साथ-साथ कैसे इनकी निजी जिंदगी में उतार-चढ़ाव आता है, यह सीरीज उसी की कहानी है।

मेकर्स ने सीजन 2 की घोषणा करते पोस्टर साझा किया है। इस शो को जोया अख्तर और रीमा कागती ने बनाया है। इसके अलावा रितेश सिधवानी, जोया अख्तर, रीमा कागती और फरहान अख्तर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। मेकर्स का दावा है कि नया सीजन कई सोशल टैबू को चुनौती देगा। इस बार कहानी में मॉर्डन लव और कल्चर के बीच के द्वंद्व की एक नई बानगी देखने को मिलेगी। हालांकि अभी तक इसकी रिलीज डेट की घोषणा तो नहीं हुई है।

Half CA:

एक सीए की जिंदगी में किस तरह के उतार-चढ़ाव आते हैं, उसको बारीकी से दिखाने के लिए अमेजन मिनी टीवी एक धमाकेदार सीरीज ‘हाफ सीए’ लेकर आ रहा है। 75वें चार्टर्ड अकाउंटेंसी दिवस के अवसर पर, ‘अमेजन मिनी टीवी’ ने नई सीरीज, ‘हाफ सीए’ का एलान किया। घोषणा करते हुए मेकर्स ने सीरीज का पहला टीजर भी रिलीज कर दिया है, जिसमें इसकी कहानी की एक झलक दिखाई दी। जारी किया गया वीडियो चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की इच्छा रखने वाले छात्रों के बहुआयामी दैनिक जीवन को दर्शाता है।

‘हाफ सीए’ सीए उम्मीदवारों के अनुभवों पर प्रकाश डालती है, जिसे कहानी में आर्ची और उसके दोस्तों के नजरिए से दिखाया गया गया है। सीरीज में सीए की तैयारियों से लेकर फाइनल तक के कई पहलुओं को दिखाया जाएगा। ‘हाफ सीए’ की कहानी इस फैक्ट को दर्शाती है कि यह दुनिया के सबसे कठिन प्रोफेशंस में से एक क्यों है। आखिर सीए बनने वाले छात्रों को किस तरह की परेशानियों और चैलेंज से गुजरना पड़ता है, यह सीरीज के माध्यम से दिखाने की कोशिश की जाएगी।

‘हाफ सीए’ में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए अहसास चन्ना ने कहा, ‘मैं सीरीज  के लिए बेहद में उत्साहित हूं क्योंकि यह शैक्षिक दुनिया के कई पहलुओं को दर्शाती है, जो किसी को भी नहीं पता हैं और मेरा किरदार हाफ सीए में कॉम्पिटिटिव वर्ल्ड की सीढ़ी चढ़ने की कोशिश करता है। यह एक दिलचस्प कहानी है, जो सीए या किसी अन्य कॉम्पिटिटिव परीक्षा की तैयारी करने वाले हर व्यक्ति को प्रभावित करेगी। हम में से हर को अपने जीवन में कभी न कभी छात्र रहा है, और यह श्रृंखला उन पलों से भरी है, जो हमारे दर्शकों को उन दिनों में वापस ले जाएगी।

Lust Stories 2:

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया स्टारर वेब सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज 2’ 29 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। उनकी इस सीरीज को दर्शको से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में विजय और तमन्ना के अलावा नीना गुप्ता, मृणाल ठाकुर, अंगद बेदी, काजोल, अमृता सुभाष, तिलोत्तमा शोम और कुमुद मिश्रा भी अहम किरदार में हैं। लोगों को उनकी परफॉर्मेंस और उनकी अनोखी कहानियां बहुत पसंद आ रही है।

बता दें कि तमन्ना ने कुछ दिनों पहले ही विजय के साथ अपने संबंधों को लेकर बात की थी। दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। वहीं लस्ट स्टोरीज 2 का निर्देशक सुजॉय, कोंकणा सेन शर्मा, आर बाल्की और अमित शर्मा ने किया है। उनकी यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

Charlie Chopra:

पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव के आगामी वेब सीरीज ‘चार्ली चोपड़ा’ के मेकर्स ने 30 जून को मोशन पोस्टर और पायलट एपिसोड का एक विशेष पूर्वावलोकन रिलीज किया है। सीरीज का पोस्टर सोनी लिव ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर जारी किया है।

इस शो का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने टस्क टेल फिल्म्स और अगाथा क्रिस्टी लिमिटेड के सहयोग से किया है। पायलट एपिसोड का एक विशेष पूर्वावलोकन, अब सोनी लिव पर स्ट्रीमिंग। इस नए सोनी लिव मूल के लिए सह-शीर्षक बनाने का अवसर न चूकें। निर्माताओं ने इसके मूल जासूसी थ्रिलर का पायलट एपिसोड पूर्वावलोकन भी जारी किया है।

अगाथा क्रिस्टी के प्रसिद्ध उपन्यास पर आधारित, श्रृंखला विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित, सह-निर्मित और सह-लिखित है। शो अंजुम राजाबली और ज्योत्सना हरिहरन द्वारा सह-लिखित है। इस सीरीज में वामीका गब्बी, प्रियांशु पेनयुली, नसीरुद्दीन शाह, नीना गुप्ता, रत्ना पाठक शाह, गुलशन ग्रोवर, लारा दत्ता, चंदन रॉय सान्याल और पाओली डैम जैसे प्रभावशाली कलाकार शामिल हैं।

विशाल भारद्वाज फिल्म्स के निर्देशक और निर्माता विशाल भारद्वाज ने पहले कहा था, मैं अगाथा क्रिस्टी की सभी रहस्यमयी कहानियों को पढ़ते हुए बड़ा हुआ हूं। उनके कथानक, पात्र और सेटिंग शैली में अद्वितीय हैं और आज भी कहानीकारों को उत्साहित करते हैं। अगाथा क्रिस्टी के परपोते जेम्स प्राइसहार्ड के साथ सहयोग करना एक अविश्वसनीय यात्रा रही है, जो हमेशा हमारी टीम के लिए अद्वितीय दृष्टिकोण लेकर आए। इस रोमांचकारी और रहस्यमय दुनिया को अपनाने के लिए सोनी लिव और प्रीति शाहनी मेरे लिए आदर्श भागीदार रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here