न्यूज लिंक, संवाददाता। चिड़ियाघर पहुंचे आरिफ को देख पिंजरे में कैद सारस झूम उठा। प्रतिबंध के चलते चेहरे पर मास्क लगाकर चिड़ियाघर आरिफ पहुंचे थे। चिड़ियाघर में टिकट लेकर अंदर सारस को दाना खिलाते आरिफ नजर आए।
आरिफ को देखते ही गर्दन झुकाकर सारस ने अभिवादन किया। आरिफ और सारस के प्रेम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज से आरिफ के आने की पुष्टि होने पर जू प्रशासन ने जांच के आदेश दिये।

