Kanpur News : स्कूली की पहली मंजिल से छात्र ने लगा दी छलांग, दोस्तों के शर्त के बाद कूदा, एंबुलेंस से ले गए अस्पताल

0
166

न्यूज लिंक, संवाददाता। किदवई नगर थानाक्षेत्र में फिल्म में कृष की तरह स्टंट करने के लिए कक्षा तीसरी का छात्र बुधवार दोपहर किदवई नगर स्थित स्कूल की पहली मंजिल से कूद गया, जिससे वह घायल हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है।

बाबूपुरवा एनएलसी कालोनी निवासी दवा व्यापारी आनंद बाजपेई का 8 वर्षीय पुत्र विराट बाजपेई किदवई नगर स्थित डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर में कक्षा तीन का छात्र है। बुधवार दोपहर वह पहली मंजिल लगी रेलिंग पर चढ़ा और करीब 16 फीट ऊंचाई नीचे कूद गया, जिससे उसके पैर और मुंह पर चोटें आई और ऊपर के दांत टूट गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here